Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने नवनियुक्त संयुक्त महामंत्री श्याम मोहन दुबे किया स्वागत

व्यापारियों ने नवनियुक्त संयुक्त महामंत्री श्याम मोहन दुबे किया स्वागत

फिरोजाबाद। लखनऊ से गोमती एक्सप्रेस से नई दिल्ली में जाते समय फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में उ.प्र. के नवनियुक्त संयुक्त महामंत्री श्याम मोहन दुबे का शॉल, पगड़ी एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गय।  इस अवसर पर श्याम मोहन दुबे ने कहा कि फिरोजाबाद में व्यापार मंडल पूर्ण रूप से एकजुटता व कर्मठता के साथ कार्य कर रहा है। समय-समय पर धरना प्रदर्शन, अधिकारियों से मिलना एवं व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का जो संकल्प महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने ले रखा है। वह स्वागत योग्य है। इसीलिए प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा महानगर अध्यक्ष के कार्यों की सहारना करता है। स्वागत करने वालों में रामबाबू झा संयुक्त महामंत्री, रमाशंकर दादा, अनिल गुप्ता अमीना, शुभम राजपूत, परशुराम लालवानी, मनोज कटारिया, सुनील सिंह तोमर, चरित्र मोहन जैन, सुभाष यादव, विष्णु गुप्ता, शिवम ठाकुर, अनिल बजाज, आशीष, विवेक, कौशल, मुकेश शर्मा, दीपक गुप्ता, विजय लालवानी, सौरभ वार्ष्णेय, अर्जेश उपाध्याय, अमरीश गुप्ता, शिवांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।