Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केंद्रीय मंत्री  ने कृष्णा यादव के परिजनों को बंधाया ढाढ़स

केंद्रीय मंत्री  ने कृष्णा यादव के परिजनों को बंधाया ढाढ़स

सिकंदराराऊ। केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल रविवार को नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव की असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके घर पहुंचे तथा पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर ढाढस बंधाया ।बता दें कि कृष्णा यादव भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रिय रूप से पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे थे। वह प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र करहल भी गए थे। तीसरे चरण में जिस दिन मतदान चल रहा था, उसी दिन उनकी मौत हो गई। बघेल ने कहा कि कृष्णा यादव पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे ।उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वह मेरे चुनाव में भी सहयोग करने के लिए गए थे।इस अवसर पर भाजपा नेता विपिन वार्ष्णेय, पंकज पचौरी, रामेश्वर यादव , अमन गुप्ता , अनुज यादव, संतोष यादव, रवि यादव, तन्नू यादव, राज वार्ष्णेय, नितिन यादव, सत्ता यादव, जीतू यादव, अर्जुन यादव, शिवम् यादव, योगेश कुमार, कृष्णवीर सिंह, अंकुश यादव आदि मौजूद थे।