Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनडीएमसी सभागार नई दिल्ली में फिरोजाबाद की सात महिला हुई सम्मानित

एनडीएमसी सभागार नई दिल्ली में फिरोजाबाद की सात महिला हुई सम्मानित

भारतीय बौद्ध संघ के तत्वाधान में सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनडीएमसी सभागार नई दिल्ली में भारतीय बौद्ध संघ के तत्वाधान में सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में भारत के कोने-कोने से चयनित 125 महिलाओं को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में फिरोजाबाद नगर की सात महिलाओं को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमें आदर्श शिक्षिका एवं एसआरजी जया शर्मा, श्रमिक नेत्री राधा शंखवार, कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली भाजपा जिला मंत्री राम लड़ेती लकी, सारिका गुप्ता, उज्जवला गुप्ता, रेनू कुलश्रेष्ठ एवं चंद्रकांता शंखवार रही। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास शंखवार ने किया। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी अलका गुर्जर, सिरसा (हरियाणा) की सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्वसांसद दिल्ली डा. अनीता आर्य, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद डा. विजय सोनकर शास्त्री, विनीता सिंह एसीपी दिल्ली पुलिस मौजूद रही।