Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष दिवस पर चढ़या गया निर्माण लड्डू

चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष दिवस पर चढ़या गया निर्माण लड्डू

फिरोजाबाद। 1008 चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष दिवस, मोक्ष निर्माण लड्डू प्राचीन चंद्रप्रभु उद्गम स्थल चंद्रवार में भारतीय जैन मंच द्वारा चढ़ाया गया।भारतीय जैन मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण जैन ने बताया कि भगवान श्री 1008 चंद्रप्रभु जी का निर्माण लाडू फाल्गुन मास के सप्तमी के दिन चढ़ाया जाता है। आज ही के दिन भगवान चंद्रप्रभु को मोक्ष प्राप्त हुआ था। इस दिन को सभी जैन श्रद्धालु बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मंच के युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री अनिकेत जैन ने बताया कि फिरोजाबाद नगर का नाम पूर्व में चंद्रवार हुआ करता था। फिरोजाबाद के चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में जो अतिशय कारी चंद्रप्रभु भगवान की मूर्ति विराजमान है वह इसी जमुना किनारे से प्रकट हुई थी। आचार्य वसुनंदी जी महाराज के निर्देशन पर भारतीय जन मंच द्वारा सन 2000 के करीब यहां पर चरण छत्री मंदिर का निर्माण कराया गया था। जहां पर विभिन्न-विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जैन मंच करता रहता है। इस दौरान प्रद्युमन जैन, अंकुश जैन, राजा जैन, अनीता जैन, लवली जैन, रश्मि जैन, अंजू जैन, मंजू जैन, पंकज जैन, धर्मेंद्र जैन, अनिल जैन, राजा जैन गंज, मनीष जैन, अरविंद जैन, दीपक जैन, कपिल जैन आदि मौजूद रहे।