Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न,खेली भगवा होली 

भाजपा की प्रचंड जीत पर मनाया जश्न,खेली भगवा होली 

हाथरस। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के साथ शहर के घंटाघर पर जश्न मनाया गया और मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर भगवा होली भी खेली गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज संभाग प्रभारी शरद प्रजापति द्वारा जहां भगवा होली खेली गई वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नृत्य भी किया। जश्न के मौके पर जिला प्रभारी राजकुमार पाठक, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री अजय प्रधान, अजय कुमार रावत, रामबाबू सिंह चौहान, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव, अशोक राणा, नरेश प्रधान, नानक चंद पचौरी, माधव शर्मा, अविनाश गुप्ता, प्रखर वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, अनुराग अग्निहोत्री, शालिनी पाठक, रूमी अग्रवाल, दीनबंधु दीक्षित, अंशु वर्मा, अजय रावत, सुधीर कुमार गुप्ता आदि तमाम लोग मौजूद थे।