Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली पर्व पर विशेष सर्तकता व सुरक्षा के निर्देश

होली पर्व पर विशेष सर्तकता व सुरक्षा के निर्देश

हाथरस। जिला मजिस्ट्रेट रमेश रंजन ने अवगत कराया है कि प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष होली का पर्व 17 मार्च तथा शब-ए-बारात 19 मार्च का पर्व बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जायेगा। इस त्यौहार पर विशेष सतर्कता बरतते हुए शान्ति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने हेतु जनपद में निम्न मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।उप जिला मजिस्ट्रेट हाथरस  अंजलि गंगवार को संपूर्ण तहसील क्षेत्र हाथरस, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट अंकुर वर्मा को संपूर्ण नगर क्षेत्र हाथरस, उप जिला मजिस्ट्रेट सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे को संपूर्ण तहसील क्षेत्र सादाबाद, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार यादव को संपूर्ण नगर क्षेत्र सादाबाद, उप जिला मजिस्ट्रेट सिकंदराराऊ वेद सिंह चौहान को संपूर्ण तहसील क्षेत्र सिकंन्द्राराऊ, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शिव सिंह को संपूर्ण नगर क्षेत्र सिकन्द्राराराऊ, उप जिला मजिस्ट्रेट सासनी नीतू रानी को संपूर्ण तहसील क्षेत्र सासनी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज सिंह को संपूर्ण नगर क्षेत्र सासनी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
तहसीलदार सिकन्द्राराऊ सुशील कुमार को थाना सिकन्द्राराऊ, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव को थाना हसायन, उप कृषि निदेशक हंसराज को पुलिस चौकी पुरदिलनगर, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ को पुलिस चौकी पोरा, जिला पूर्ति अधिकारी सत्य प्रकाश शाक्य को पुलिस चौकी अगसौली तहसील सिकन्द्राराऊ हेतु प्रभारी नामित किया गया है। जो उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्द्राराऊ को अवगत करायेंगे।
तहसीलदार सासनी निधि भरद्वाज को थाना सासनी हेतु प्रभारी नामित किया गया है। जो कि उप जिला मजिस्ट्रेट सासनी को अवगत कराएंगी, तहसीलदार सादाबाद अनिल कुमार को थाना सादाबाद, नायब तहसीलदार सादाबाद राम गोपाल सिंह को थाना शाहपुर, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार को पुलिस चौकी मई, बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल वर्मा को पुलिस चौकी बिसावर, समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार को पुलिस चौकी गोविंदपुर क्षेत्र के लिए प्रभारी नामित किया गया है जो कि उप जिला मजिस्ट्रेट सादाबाद को अवगत कराएंगे।इसी प्रकार तहसीलदार हाथरस आशुतोष सिंह को थाना कोतवाली हाथरस, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ को थाना हाथरस गेट, बाल विकास परियोजना अधिकारी सासनी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय को थाना मुरसान, सीओ चकबंदी सचेंद्र बहादुर को थाना चंदपा, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन को थाना हाथरस जंक्शन, अधिशासी अधिकारी मैंडू नरेश कुमार को महिला थाना, खंड विकास अधिकारी सासनी विकल्प कुमार को पुलिस चौकी लाला का नगला हेतु प्रभारी नामित किया गया है, जो कि उप जिला मजिस्ट्रेट हाथरस को अवगत कराएंगे।खंड विकास अधिकारी मुरसान नीरज कुमार को थाना सादाबाद, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार निगम को थाना कोतवाली हाथरस, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत संतोष त्रिपाठी को थाना सिकन्द्राराऊ तथा सहायक निबंधक सहकारी समिति अरविंद कुमार दुबे को थाना सासनी हेतु रिजर्व मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है।
उपरोक्त मजिस्ट्रेटों के लिये निम्न दिशा निर्देश दिये गये हैं। 16 मार्च को अपराहं 12 बजे से समस्त मजिस्ट्रेट सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेगें कि जहॉ होली का दहन होना है, वहॉ कोई विवाद तो नहीं है। यदि होलिका दहन स्थल पर विवाद है तो उसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक एवं जिला मजिस्ट्रेट को तत्काल अवगत करायें तथा सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तुस्थिति से भी अवगत करायंेगें तथा सम्बन्धित चौकी एवं थाना पर ही उपस्थिति रहेंगे। यह भी सुनिश्चित कर लिया जाय कि होलिका दहन के समय कोई नई परम्परा मान्य नहीं होगी। होली के अवसर पर शरारती तत्वों द्वारा दुकानदारों, राहगीरों, वाहन चालकों से जबरन चन्दा वसूली न की जाये। साथ ही होलिका दहन पर छप्पर, तख्त, गुमटी किसी भी व्यक्ति की निजी लकड़ी जलाने पर पूर्णरूपेण प्रतिबन्ध रहेगा। 17 मार्च को समस्त मजिस्ट्रेट अपने थाना क्षेत्रों में प्रातः 6 बजे भ्रमणशील रहेंगे तथा समय पर आवश्यकतानुसार सम्बन्धित उप जिला मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे। चौकी इन्चार्ज, थानाध्यक्ष, पुलिस क्षेत्राधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) के दूरभाष मोबाइल, बेसिक नम्बर भी अपने पास रखेंगे। होली (धूल) पर यह प्रतिबन्ध रहेगा कि कोई व्यक्ति जबरदस्ती रंग, गुलाल किसी भी व्यक्ति, महिला पर नहीं डालेगा। यह होली परम्परागत रूप से दोपहर तक ही जनपद में मनायी जायेगी।