Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए चल रहा कृमि मुक्ति अभियान

एक से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए चल रहा कृमि मुक्ति अभियान

फिरोजाबाद। जनपद के एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत चलाए जा रहे मॉप अप राउंड में घर-घर जाकर पेट के कीड़े निकालने की दवा एलबेंडाजोल खिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए कृमि मुक्ति अभियान साल में दो बार चलाया जाता है। शासन के निर्देश पर जनपद में 11 और 12 मार्च को अभियान चलाया गया था। अब जो लोग अभियान में छूट गए थे, उन्हें मॉप अप राउंड में दवा खिलाई जा रही है। जिला सामुदायिक प्रक्रिया समन्वयक रवि कुमार ने बताया कि अभियान के बाद 14 से 19 मार्च तक जनपद में मॉप अप राउंड चलाया जा रहा है। इसमें स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर कृमि मुक्ति दिवस के दिन जो लाभार्थी अनुपस्थित रहने या किन्हीं अन्य कारणों से दवा खाने से वंचित रह गए हैं, उनकी सूची तैयार कर मॉप अप राउंड में दवा खिलाई जा रही है।