Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में गोपीनाथ इंटर कॉलेज में कोविड-19 वैश्विक महामारी पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ महिला कल्याण अधिकारी अनम अकाशा, प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश यादव, जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन, प्रधानाचार्य डा. अजय कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। रेवती इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं कोविड-19 पर नाटिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों के मॉडलों, पोस्टरों का अवलोकन किया। अनम अकाशा ने सभी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए विज्ञान की तकनीक के विषय में समझाया। विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों के मॉडल एवं पोस्टर का अवलोकन करते हुए कोविड-19 से बचाव की जानकारी प्रदान की। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न 10 विद्यालयों के 260 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन डा. आबाद हुसैन, पंकज भारद्वाज, विशाल सक्सेना, अंकित खंडेलवाल, डा. डीपी एस राठौर, नीलोफर नाज, दुन्द्रसेन यादव, डा. अवधेश पचौरी, अंजुम रियाज, शरद पोरवाल, सतेंद्र कुमार, डा. सोनम सेठ ने किया। सभी विजयी एवं समस्त प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।