Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जगंल में क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

जगंल में क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

निजी काम से घर से निकले व्यक्ति का जंगल मे मिला शव,एक दिन पहले निकला था घर से
कुत्तो और सुअरो ने नोंच डाला था शव,पास पड़े मोबाइल से म्रतक की हुई शिनाख्त

कानपुर दक्षिण। गोविन्दनगर थानाक्षेत्र के निराला नगर रेलवे ग्राउन्ड़ मे लगे बबूल के जगंलो मे बुधवार सुबह एक अज्ञात  युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र मे हडकंप मच गया। जानवरों द्वारा शव को नोच खाने से शरीर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया था। जिससे शव की शिनाख्त कराने मे दिक्कत हो रही थी। मौके पर पहुंची गोविन्दनगर पुलिस ने शिनाख्त व साक्ष्य जुटाने के चलते आस पास झाड़ियों मे खोजबीन पर एक मोबाइल पड़ा मिला। जिसपर काफी सारी मिस काल पड़ी हुई थी। पुलिस द्वारा उन्ही फोन नम्बर पलट कर फोन करने पर म्रतक के पत्नी से बात होने पर म्रतक की पहचान कल्लू नाम के व्यक्ति के रूप मे हुई।
सूचना पर पहुची पत्नी व रोते बिलखते बच्चे
पुलिस द्वारा म्रतक की पत्नी को मिली सूचना पर पहुंची पत्नी सोनी ने बताया कि पति कल्लू शराब का लती था।मंगलवार सुबह कल्लू घर से निकला था। और रात भर घर नही आया था। सोनी व तीनो बच्चे रात भर कल्लू का फोन मिलाते रहे पर फोन नही उठा जिससे उन्हे किसी अनहोनी की चिन्ता हो रही थी। सुबह पुलिस द्वारा फोन पर घटना की जानकारी मिलने से परिवार मे हड़कंप मच गया।

पत्नी ने बताया कि मृतक था नशे का लत
मौके पर पहुंची म्रतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया कि पति कल्लू पनकी की किसी फैक्ट्री मे काम करता था। और वह शराब का लती था। मंगलवार सुबह आठ बजे वह से निकला था। और रात भर घर नही आया था। घटना के विषय मे गोविन्दनगर एसीपी विकास पाण्ड़े ने बताया कि म्रतक के मरने का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। क्योकि शव मे कुछ भी बचा नही था।म्रतक के दोनो हाथो मे ब्लेड़ लगने के निशान थे। जिससे रक्तश्राव हो रहा था। हो सकता है। ज्यादा ब्लड बहने से भी उसकी मौत हुई गई हो। जिसके बाद जानवरो ने म्रतक के शरीर को नोंच डाला हो। म्रतक को देखकर लगता है कि म्रतक शराब के अलावा नशे के लिये अन्य चीजो का प्रयोग भी करता होगा। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई भी शिकायती पत्र नही मिला है।