Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

कानपुर दक्षिण। नौबस्ता थानाक्षेत्र के अर्रा चौकी प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा द्वारा गठित टीम मे हे0का0 मो0 आरिफ हे0का0 संजय सिंह गौर का0 वर्षा दुबे के साथ क्राईम टीम बंधन कटियार व अजय कुमार गुप्ता को प्राप्त मुखबिर की सूचना पर इंण्डियन आयल पेट्रोल पम्प के सामने फत्तेपुर रोड़ पर पान मसाले की गुमटी मे गांजे की पुड़िया बेचने की जानकारी मिली। पुलिस द्वारा छानबीन करने पर गुमटी संचालक आशा सिंह भदौरिया {65}निवासी योगन्द्र बिहार खाढ़ेपुर के पास से लगभग सवा किलो गांजा बरामद हुआ। जिसमे कुछ गांजा पुड़िया मे पैक थी। व कुछ अलग रखी हुई थी। जिन्हे नौबस्ता पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर मुकदमा दर्ज कर आशा सिंह को जेल भेजा गया।