Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिन्दू जागरण मंच ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

हिन्दू जागरण मंच ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती

नगर के स्टेशन रोड स्थित उपाध्याय गेस्ट हाउस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज नगर के उपाध्याय गेस्ट हाउस में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री अविनाश राणा ने शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज सदैव हिन्दुओं को एकजुट रहने की सीख देते थे। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा। विशिष्ट अतिथि रविशंकर शर्मा ने कहा कि छत्रपति महाराज शिवाजी शूरवीर योद्धा थे। शिवाजी महाराज को मुगल शासक औरंगजेब ने बंदी बना लिया था और उनसे युद्ध में जीते किले ले लिए थे। बाद में शिवाजी महाराज ने मुगलों को परास्त कर अपने सभी किले वापस ले लिए और एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया। उसी समय से उनके नाम के आगे छत्रपति शब्द जुड़ गया था। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 12 दिन बाद ही उनका माता का निधन हो गया था। जिससे वह काफी दुखी हुए थे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कई युद्ध कर किलो को अपने कब्जे में ले लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अतुल यादव, नगर अध्यक्ष मनीष ठाकुर, विपिन कुमार, दीपक ठैनुआ, सुरेन्द्र सिंह बघेल, जितेन्द्र सेंगर, सुगम शिवहरे, अमित गुप्ता, किशन सिंह माहौर आदि मौजूद रहे।