Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रिटार्ड पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत

रिटार्ड पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत

पुत्र ने लगाया पत्नी पर पिता की हत्या करने का आरोप
छः माह से पत्नी पिता को लेकर अपने रिश्तेदार के घर रहती थी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी निवासी सेवानिवृत पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने पुत्र बधू, उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी निवासी 70 वर्षीय सेवा निवृत पुलिसकर्मी फतेहसिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह बघेल की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में बीमारी के चलते आगरा अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने पुत्र बधु पर हत्या करने व दुकानों को नाम करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार की माने तो उसका पिता उसकी पत्नी ममता के साथ रैपुरा स्थित कालीचरन के मकान में रहता था। जबकि पत्नी द्वारा पति पर दहेज उत्पीडन का आरोप लगाते हुए न्यायालय में कैश डाल रखा है। उसकी पत्नी के पिता को अपने प्रेम जाल में फांस कर अपने साथ ले गयी। जहां पिता से दो दुकान व लाखों रूपये मायका पक्ष के लोगो के साथ मिलकर हडप लिये। उसके बाद पिता की हत्या कर दी। हम लोग शव को आगरा अस्पताल से लेकर आये। मृतक की पत्नी सुशीलादेवी ने पुत्रबधू ममता देवी के साथ उसके माता-पिता संिहत पांच लोगो के खिलाफ थाने में हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।