Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गेहूं क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

गेहूं क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

हाथरस। विकास खंड सासनी के ग्राम पंचायत सलेमपुर में स्थापित गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरिक्षण करते हुए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने क्रय केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करते हुए गेहूं क्रय करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गेहूं की तौल करने हेतु लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक कांटे की जांच की। इसके पश्चात उन्होंने केंद्र पर आवश्यक प्रपत्रों एवं पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को पूर्व में जिन किसानों द्वारा गेहूं की बिक्री केंद्र पर की गई थी, उन किसानों तथा नए किसानों से संपर्क करते हुए अधिक से अधिक संख्या में किसानों का पंजीकरण करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं क्रय करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का प्रतिदिन गेहूं क्रय करने के साथ-साथ गेहूं खरीद का विवरण पोर्टल पर फीड करते हुए नियमानुसार भुगतान कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शिशिर कुमार ने बताया कि गेहूँ की खरीद 01 अप्रैल, 2022 से 15 जून, 2022 तक होगी। वर्ष 2022-23 में गेहूँ का समर्थन मूल्य रू0 2015 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में 04 क्रय एजेन्सियों के कुल 70 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित हैं। खाद्य विभाग-06, पी0सी0एफ0-60, भारतीय खाद्य निगम-01 एवं मण्डी समिति-03 गेहूँ क्रय केन्द्र हैं। ब्लॉक हाथरस में 10, मुरसान में 08, सासनी में 05, सिकन्द्राराऊ में 15, हसायन में 12, सादाबाद में 10 तथा ब्लॉक सहपऊ में 10 गेहूँ क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। किसान गेहूॅ क्रय केन्द्र से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए शिकायत टोल फ्री नम्बर 18001800150, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9415248592 तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में ‘‘कन्ट्रोल रूम’’ की स्थापना की गई है। जिसमें मनोज कुमार, विपणन सहायक मोबाइल नम्बर-8868808133 तथा किशन कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक मोबाइल नम्बर-9557739439 की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ अंकुर वर्मा, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, डीसी मनरेगा तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।