Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगईः जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया मकान

दबंगईः जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया मकान

2017.06.12. 7 ssp fzb 4– थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद का मामला
– जमीन पर दोनों पक्ष जता रहे अपना हक
टूंडला, जन सामना संवाददाता। दबंग ने दिन दहाड़े मकान पर जेसीबी चला दी। मामले की जानकारी होने पर मकान मालिक और दूसरे पक्ष के लोगों में जमकर तकरार हुई। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना अधिकार जता रहे थे। मामले को लेकर मकान मालिक ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ऐलई निवासी सत्यप्रकाश उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज ऐलई प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष हैं।
वह वर्तमान में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद में वर्ष 1990 में एक प्लाट खरीदा था। जिसे 2015 में बनवाया गया था। सत्यप्रकाश का दिल्ली में कैंसर का इलाज चल रहा है। नगर में शोर शराबा होने के कारण परिवार अधिकतर गांव में ही रहता है। यहां मकान में ताला लगा हुआ था। सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव के ही महावीर सिंह पुत्र लटूरी सिंह ने मकान पर जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया। जब इस बात की जानकारी सत्यप्रकाश के बेटे विवेक को लगी तो वह और उनकी मां ऊषा उपाध्याय मौके पर आ गए। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। महावीर का कहना है कि यह जमीन उनके पिता के नाम में है। हंगामा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
समिति से कराया बैनामा
टूंडलारू मकान मालिक के पुत्र विवेक उपाध्याय ने पुलिस को मकान के कागज दिखाए हैं। जिसमें 19 मई 1992 को प्लाट का बैनामा लता कुंज सहकारी आवास समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने ऊषा उपाध्याय के नाम किया है। पीड़ित के मुताबिक वर्ष 1989 में लटूरी सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी सौमोती देवी ने सोसाइटी के नाम जगह बेच दी थी। सोसाइटी द्वारा कई अन्य लोगों को भी प्लाट बेचे गए थे।
ये कहते हैं अधिकारी-
यदि किसी प्रकार की समस्या थी तो अधिकारियों को बताना चाहिए था। मकान पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त करना कानूनन अपराध है। इसलिए पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।