Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला सफाई कर्मचारी अब प्रातः सात बजे से करेंगी ड्यूटी

महिला सफाई कर्मचारी अब प्रातः सात बजे से करेंगी ड्यूटी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ व नगर आयुक्त प्ररेणा शर्मा की शाम पांच बजे एक बैठक हुई। जिसमें नगर आयुक्त ने ठेका सफाई कर्मचारी संघ की मांग मानते हुए महिला सफाई कर्मचारियों को पांच बजे की जगह सात बजे ड्यूटी करने के आदेश दिए है।
उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार बाल्मीकि ने बताया कि संघ की मांग को मानते हुए नगर आयुक्त प्ररेणा शर्मा ने महिला सफाई कर्मचारियों को पांच बजे की जगह सात बजे से ड्यूटी के आदेश दिए है। इस दौरान सुरजीत वाल्मीकि, विनय चौहान पार्षद, अवधेश वाल्मीकि, अनिकेत वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि, सतीश वाल्मीकि, रोनक वाल्मीकि, योगेश, योगी, जीतू आदि रहे।