Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फंदे पर लटका मिला महिला का शव,मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फंदे पर लटका मिला महिला का शव,मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फिरोजाबाद। सिरसागंज के गांव जैतपुर निवासी रश्मी का शव शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। रश्मी के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। महिला के शव को फंदे पर लटका देख पति और सास ससुर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिरसागंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतार लिया और रश्मी के परिजनों को सूचना दी। रश्मी की मौत की खबर पर परिजन भी उसकी ससुराल आ गए। बेटी का शव देेख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।