Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नूरानी मस्जिद में अलविदा के दिन इफ्तार पार्टी

नूरानी मस्जिद में अलविदा के दिन इफ्तार पार्टी

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। गंगा जमुनी तहजीब रायबरेली की हमेशा से विरासत रही है। यहां की परंपराएं पूरे विश्व को संदेश देती हैं। रमजान के महीने में जिले के कभी हिन्दू तो कभी मुस्लिम भाईयों की ओर से इफ्तार पार्टी के आयोजन किये जाते है।शहर के इंद्रानगर निकट नूरानी मस्जिद में अलविदा के दिन रोजा इफ्तार पार्टी को आयोजित कर सरवर भाई ने यादगार बना दिया। रमजान के महीने में अलविदा के दिन शाम को मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन आगे भी करते आये है। वही इस शुक्रवार की शाम को हुए इफ्तार में सैकड़ो लोग इस रोज इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। रोजेदारों के इफ्तार के लिए तरह तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे। शाम को सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने इफ्तार के बाद एकता के साथ देश मे अमन चैन के लिए दुआ की। इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यकर्ता मोहम्मद शब्बीर जीशान आलम, इलियास, सरवर के बेटे जैद, मोहम्मद एस आरिफ भाई, हसनैन, हाशिम भाई, छोटू, मौलाना गुफरान हाफिजजी मौलाना आदि मौजूद थे।