Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चों को लेकर विवाद में हुई फायरिंग

बच्चों को लेकर विवाद में हुई फायरिंग

एक व्यक्ति घायल पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव कटौरा बुजुर्ग में बच्चो को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में फायरिंग व पथराव हुआ। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल ने जिला अस्पताल में उपचार व डाक्टरी परीक्षण कराया। वही पुलिस मामले की जाच कर रही है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गाव कटौरा बुर्जग निवासी 45 वर्षीय सुभाष पुत्र नाथूराम यादव को उसके परिजनों द्वारा देर रात्रि में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायल के परिजनों ने कहा कि बच्चो के विवाद में उसको गांव के ही प्रदीप व आरबी सिंह आदि लोगो ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने थाने में तहरीर भी दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसको आगरा भेजा गया। गुरूवार की सुबह घायल नेताओं को लेकर पुनः जिला अस्पताल वापस आ गया। जहां चिकित्सक ने उसका एक्सरा कराया है। पुलिस भी उक्त घटना की जांच कर रही है। पुलिस की माने तो दोनेा पक्षो में फायरिंग तो हुए लेंकिन गोली किसी के नही लगी होने की बात कही है।