Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत तीन दिवसीय संगोष्ठी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत तीन दिवसीय संगोष्ठी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

2017.06.21 09 ravijansaamnaपं. दीनदयाल उपाध्याय के लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने के मूल मंत्रः विधायक
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत सरवनखेड़ा ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम का विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी, विधायक कटियार, सीडीओ केदारनाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया। समरोह को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रतिभ शुक्ला वारसी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। विधायक प्रतिभा शुक्ला व विनोद कटियार ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की भी कल्याणपरक, लाभपरक योजनायें वंचित गरीब पिछड़े, किसान को लाभाविंत करने के लिए है जिसका अधिकारी जन जन में प्रचार कर गरीबों को लाभाविंत कर उनका समाजिक आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान में आगे आये। लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। ये ज्ञान व विधा जिस समाज में होता है वे कभी भी पीछे नही रहता। पं. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था जिसे प्रदेश व केन्द्र सरकार लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है। उन्होेने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही उन्नति व विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में होता है कारगर सिद्ध होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए विधायक प्रतिभा शुक्ला व विनोद कटियार ने कहा कि अधिकारी सरकार की कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओं को गरीब वंचित व पात्रजनों को बढ़ चढ़कर दिलाये। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय एकात्मक मानववाद सबका साथ सबका विकास जो नारा दिया है आज समाज को जागरूक, सशक्त और एक करने के लिए आज के प्रवेश में ज्यादा प्रसांगिक है सभी मनुष्यों को एक समान समझकर सबको साथ लेकर चले। विधायक विनोद कटियार ने कहा कि सरकार की जो भी योजनायें बनती है वह सभी के लिए होती है परन्तु गरीब वंचित महिलाओं, किसानों पर फोकस अधिक होता है। सरकार द्वारा विभिन्न फसलों का मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ दिया जा रहा है ताकि किसान की आये दो गुनी हो जाये। सरकार ने भू माफिया दल बनाकर सरकारी जमीनों व गरीबों की भूमि पर कब्जा करने को रोकने का अभियान चला रखा है। मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने कहा कि समाज के सभी वंचित, पिछडों गरीबो, सबका विकास करना है यह तभी संभव है जब जनसामान को सरकार की योजनाओं से सीधा लाभ मिले। प्रदर्शनी/अन्त्योदय मेले/समारोह के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बताया जा रहा है तथा लोगों को लाभाविंत भी किया जा रहा है। किसान को उन्नतिशील खाद, बीजों की जानकारी के अलावा मिट्टी की जांच भी निःशुल्क करायी जा रही है। किसान मिट्टी में पोषक तत्वों के कमी को जाने और उसी के अनुरूप खाद डाले और अपनी कृषि आय को बढ़ाये। जिला विकास अधिकारी आरआर मिश्रा ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद सिद्धान्त था जो उनके शांतिचित स्वभाव से स्वयं ही प्रतिबिंम होता है। यदि मनुष्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों के सिद्धान्तों को जान ले तो वो विकास के रास्ते पर चल पड़ेगा। यह जन्म शताब्दी सभी विकास खंडों, जिलास्तर पर आयोजित 25 सितंबर तक चलेगा। समर्पित भाव से सरकार की लाभपरक योनजाओं को वंचित लोगों को तक पहुंचाकर उन्हें विकास व उन्नतशीलता की ओर लेकर जायेगा। खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार यादव ने भी कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा बतायी। विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, डीडीओ आरआर मिश्रा सहित सैकड़ो किसानों ने विकास खंड मैथा के प्रागढ़ में लगी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। विधायक विनोद कटियार ने कहा कि समारोह में लगे निःशुल्क चिकित्साशिवर कोई भी मरीज वापस न जाये अदि कोई गंभीर रोग हो तो उसके इलाज हेतु सीएचसी जिला अस्पताल आदि में दिखाने हेतु रेफर कर दिया जाये। ग्रामीण विकास शोध संस्थान द्वारा नावार्ड के सहयोग से जयभीम समूह, आदर्श महिला समूह सहायता द्वारा तैयार सामग्री की प्रशंसा की। वन, मत्स्य, शिक्षा, पीडी, समाज कल्याण, उद्यान, पंचायत, कृषि आदि विभागों के प्रदर्शनी को विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, सीडीओ केदारनाथ सिंह आदि जनप्रतिनिधियों मलखान सिंह चौहान, सत्यप्रकाश संखवार, इन्द्रपाल यादव, मुनीश बाजपेई, अनूप पाण्डेय, नीरज मिश्रा, सुनील शर्मा, लालजी पाण्डेय, केशव सिंह, अरविन्द सिंह, नीरज सचान, बउवा पाण्डेय, सुशील कुमार आदि जनप्रतिनिधियों व किसानों व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर देखा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में ’सबका साथ, सबका विकास’ पुस्तिका व कैलेंडर का निःशुल्क वितरण किया गया। पूजा, काजल, विमला यादव, ममता, रीमा देवी, प्रीति, भोली, सुषमा, वन्दन सिंह तथा सरवनखेड़ा सीएचसी, वन विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक, कृषि, भूमि सुधार, कौशल विकास, डीपीआरओ आदि की प्रदर्शनी की लोगों द्वारा सराहा गया। समारोह में एडी सूचना प्रमोद कुमार, डीआईओएस प्रेम प्रकाश मौर्य, एमओआईसी डा. पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित, हमीरपुर से आये विनोद मिश्रा आदि ग्रामप्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीएसए का स्टाफ, बीडीओ का स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे।