Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर ने जागरूकता रैली निकाल, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोन नहीं करने की अपील

मेयर ने जागरूकता रैली निकाल, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोन नहीं करने की अपील

फिरोजाबाद। शहर की जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किये जाने के लिये नगर निगम के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के प्रथम दिन महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय ने महासफाई अभियान का आयोजन कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही बस स्टेंड से लेकर भारत माता पार्क तक सफाई अभियान चलाया। आयोजित जीवाराम हॉल में सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान के तहत महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय ने अभियान में शामिल नगर निगम के समस्त कर्मचारीगणों, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं स्थानीय निवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु शपथ दिलवाई गई। साथ ही बस स्टैण्ड परिसर में महासफाई ड्राइव व फ्लॉगिंग रन का आयोजन कर प्लास्टिक वेस्ट का कलैक्शन किया गया। महासफाई ड्राइव व फ्लॉगिंग रन बस स्टैण्ड से जलकल विभाग, नगर निगम फिरोजाबाद, विवेकानन्द चौराहा, पॉलीवाल हॉल, गांधीपार्क होते हुए भारत माता महिला पार्क पर संपन्न हुई। इस दौरान उप नगर आयुक्त सन्तोष कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, जौनल सैनेटरी ऑफीसर दलवीर सिंह, प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, संजीव कुमार चौरसिया, स्वच्छ भारत मिशन ब्राण्ड एंबेसडर सीमारानी निमेश, नितेश अग्रवाल जैन, मूवी शर्मा, अलख प्रसाद अनामी, ताजवर फातिमा, एवं एनजीओं, स्काउट गाइड, उपस्थित रहें।

फिरोजाबद। शहर की जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किये जाने के लिये नगर निगम के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के प्रथम दिन महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय ने महासफाई अभियान का आयोजन कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही बस स्टेंड से लेकर भारत माता पार्क तक सफाई अभियान चलाया।
बुधवार को आयोजित जीवाराम हॉल में सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान के तहत महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय ने अभियान में शामिल नगर निगम के समस्त कर्मचारीगणों, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं स्थानीय निवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु शपथ दिलवाई गई। साथ ही बस स्टैण्ड परिसर में महासफाई ड्राइव व फ्लॉगिंग रन का आयोजन कर प्लास्टिक वेस्ट का कलैक्शन किया गया। महासफाई ड्राइव व फ्लॉगिंग रन बस स्टैण्ड से जलकल विभाग, नगर निगम फिरोजाबाद, विवेकानन्द चौराहा, पॉलीवाल हॉल, गांधीपार्क होते हुए भारत माता महिला पार्क पर संपन्न हुई। इस दौरान उप नगर आयुक्त सन्तोष कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रताप सिंह, जौनल सैनेटरी ऑफीसर दलवीर सिंह, प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, संजीव कुमार चौरसिया, स्वच्छ भारत मिशन ब्राण्ड एंबेसडर सीमारानी निमेश, नितेश अग्रवाल जैन, मूवी शर्मा, अलख प्रसाद अनामी, ताजवर फातिमा, एवं एनजीओं, स्काउट गाइड, उपस्थित रहें।