Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री ने सुनी लोगों की फरियाद

भाजपा कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री ने सुनी लोगों की फरियाद

कार्यकर्ताओं का परिश्रम, सामर्थ्य, समर्पण पार्टी की मजबूती का आधार- भूपेंद्र सिंह चौधरी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी व दयाशंकर मिश्र दयालु आयुष व खाघ सुरक्षा औषधि प्रशासन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, सुरेश राही राज्यमंत्री कारागार ने भाजपा जिला कार्यालय मोड़ा कनेटा पर जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडलों अध्यक्षों एवं जिला व महानगर के पदाधिकारीओं से संवाद किया।केबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुऐ कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं की सेवा समर्पण शक्ति में वो सामर्थ्य है कि आज पार्टी विश्व की न. एक राजनैतिक पार्टी बनी है। देश में. नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के संकल्पों को नई उड़ान, नई ऊंचाई दे रही है। प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धताओं के कारण सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं को सरकार द्वारा जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, सामर्थ्य, समझ, समर्पण संकल्प पार्टी की मजबूती के नींव है। केंद्र सरकार के आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए-नए लक्ष्य निर्धारित करना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के उत्तर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। पिछले आठ वर्षों से भारत लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र व प्रदेश सरकार की लोककल्याणकरी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने का कार्य करना है।उत्तर प्रदेश सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में अंत्योदय के साथ सर्वांगीण विकास जिस बड़े पैमाने पर हो रहा है उसे जन-जन तक ले जाने का संकल्प लेकर कार्य कर रही हैं और जनता के बीच जाकर मूलभूत जनसमस्याओं का निराकरण कर रही है। इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद डा. चन्द्रसेन जादौन, विधायक सदर मनीष असीजा, विधायक प्रेमपाल सिंह घनगर, जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, मोहनदेव शंखवार, ओमप्रकाश वर्मा, अविनाश सिंह भोले, सुमन चतुर्वेदी, केशव सिंह फौजी, सुनील टंडन, सुनील शर्मा, दीपक राजोरिया, सोनी शिवहरे, अवनीश गुप्ता, अरविंद पचौरी, महेश राजपूत, शैलेन्द्र गुप्ता शालू, संजय चक, सत्यवीर गुप्ता, राजेश चौहान, विशाल मोहन यादव, जगन सेठ, रामनरेश कटारा, धर्मेन्द्र तेनगुरिया व सभी मंडल अध्यक्ष, जिले व महानगर के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।