Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वृहद वृक्षारोपण अभियान की सफलता हेतु जिला वृक्षारोपण समिति की हुई बैठक

वृहद वृक्षारोपण अभियान की सफलता हेतु जिला वृक्षारोपण समिति की हुई बैठक

पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों को किया जाए जागरुक- अपर मुख्य सचिव
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण/नोडल अधिकारी, वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022, डिम्पल वर्मा की अध्यक्षता में जनपद में आगामी 05, 06 एवं 07 जुलाई 2022 को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी सहित सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/व्यापारियों, उद्योग आदि दलो/संस्था की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।अपर मुख्य सचिव ने प्रभागीय वनाधिकारी से जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य 6669742 पौधों को रोपित किये जाने के सापेक्ष विभिन्न विभागों द्वारा पौधों के उठान एवं अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुये विभागीय अधिकारियों से आज तक किये गये पौधों के उठान के बारे में विभागवार समीक्षा किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि 5 जुलाई 2022 को कुल लक्ष्य का 80 प्रतिशत वृक्षारोपण पूर्ण कर लिया जाना है। इस सम्बन्ध में उन्होंने विभागवार तैयारियों की गहन समीक्षा किया। अपर मुख्य सचिव ने शासन की मंशा के अनुरुप वृक्षापोपण का महत्व एवं स्वस्थ जीवन शैली में वृक्षों की उपयोगिता बताते हुये उपस्थित अधिकारियों को पूरे उत्साह एवं सामाजिक सहभागिता के साथ 5, 6 व 7 जुलाई 2022 की तिथियों में शतप्रतिशत वृक्षारोपण कराते हुये लक्ष्य पूर्ण करने हेतु प्रेरित भी किया।
अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्योग, व्यापारियों, युवा/महिला मंगल दल आदि संस्थाओं के साथ-साथ सामाजिक वानिकी के प्रोत्साहन हेतु नगर पालिका क्षेत्रों, नई सड़कों के निर्माणोपरान्त किनारों पर वृक्षारोपण, मनरेगा द्वारा कराये जा रहे कार्यों, तालाबों, गोशालाओं आदि के आस-पास के वातावरण को हरा-भरा एवं सौन्दर्यीकृत करने हेतु पूरे वर्ष वृक्षारोपण कराते रहने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामों में बाल वाटिका में सईजन, छायादार वृक्षो का रोपण किया जाये।
अपर मुख्य सचिव/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण अभियान से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।उल्लेखनीय है कि जनपद में कुल 6669742 पौधो को रोपित किये जाने का लक्ष्य है। जिसमें लगभग 30 लाख से अधिक पौधे वन विभाग द्वारा रोपित किये जाने का लक्ष्य है एवं शेष पौधो को विभिन्न विभागों जैसे ग्राम विकास, राजस्व, पंचायती, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, विद्युत, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम परिवहन, उद्यान सहित अन्य विभागो को वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है।
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि दिनांक 05 जुलाई 2022 को जनपद में 47 लाख से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, शेष पौध रोपण 06 एवं 07 जुलाई 2022 को किया जाएगा। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को पौध रोपण के पश्चात अनिवार्य रूप से उसकी जीओ टैगिंग कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण/नोडल अधिकारी का वृहद वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा करने एवं मार्गदर्शन देने पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया तथा जनपद में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासनअमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, डीएफओ सुरेश चन्द्र, एसडीओ लालगंज अविनाश पाण्डेय, व्यापार मण्डल के अतुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Attachments area