Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनहित योजनाओं के बारे में बताया

केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनहित योजनाओं के बारे में बताया

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आज जन कल्याण सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के कल्याणपुर मंडल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का सीधा सर्वोकार आम जनमानस से हैं और यथार्थ यही है कि आम जनता इसका लाभ भी उठा रही है। आज योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या भी बड़ी है इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की व संचालन राम कुमार पाल ने किया व जिले के उपाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने भी अपना उद्बोधन योजनाओं से आम जनता को होने वाले लाभ के विषय में दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष उत्तर सुरेन्द्र मैथानी, प्रेमलता कटियार, नीलिमा कटियार, निर्भय रेजा, बड़े सिंह चन्देल, अनिल दीक्षित, राजेश सेंगर , सरोज कटियार, सीमा दुबे उपस्थित रहे।