Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेरा पेड़ अभियान काजिला पंचायत ने किया शुभारंभ

मेरा पेड़ अभियान काजिला पंचायत ने किया शुभारंभ

हाथरस। पर्यावरण की रक्षा एवं प्रकृति को हरा-भरा व सुंदर बनाने के उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में मेरा पेड़ कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत की अध्यक्ष  सीमा उपाध्याय द्वारा पेड़ लगाकर की गई है।मेरा पेड़ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा यह बताया कि पर्यावरण की रक्षा हेतु हम सभी को वृक्ष लगाने का संकल्प लेना है।  जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय द्वारा मेरा पेड़ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। अभियान में सीमा उपाध्याय द्वारा वृक्ष लगाकर सभी को यह संदेश दिया कि सभी लोग अपने अपने घरों के आसपास जहां भी उपयुक्त स्थान हो, वहां वृक्ष अवश्य लगाएं। जिसमें भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने यह बताया कि 1001 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है।इसी के अंतर्गत सभी लोगों के माध्यम से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। भाजपा शरद माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों के पास वृक्ष लगाने का उचित एवं सुरक्षित स्थान हो वह हमारी टीम उनके स्थान को चिन्हित करेगी और वह स्थान वृक्ष लगाने हेतु सुरक्षित है या नहीं। हमारी टीम से संपर्क कर सकते हैं। उनको ट्री गार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।मेरा पेड़ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार माहेश्वरी, नगर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पराशर, डमबेस चक, शहर कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, हर्षित माहेश्वरी, अमित राघव आदि उपस्थित थे।