Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक जन जागरूकता रैली सुभाष तिराहे से निकाली गई। जिसमें महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के अलावा व्यापारी व समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ रैली सुभाष तिराहा जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि बस स्टेंड, गांधी पार्क चौराहा, सिनेमा चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर होते हुए छोटे चौराहा पर जाकर उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय पर सभा के रूप मे परिवर्तित हुई। इस दौरान महापौर नूतन राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने दुकानदारों व ठेले वालों को कागज से बने बैगों का वितरण कर प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए खतरा है। उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने कहा कि व्यापारियो को बांछित सम्मान, बिना कारण निगम कर्मचारीओ द्वारा उत्पीड़न को बंद करने की मांग की। इस अवसर पर महापौर नूतन राठौर व नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा भविष्य में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान सभी लोगों को पॉलीथिन बंद करने की शपथ दिलाई गई। रैली में मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, प्रदेश अध्यक्ष वीएस गुप्ता, महामंत्री रीतेश अग्रवाल, प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष विनोद महेश्वरी, महेन्द्र कुशवाह, रवि गुप्ता, राहुल कुमार, नितेश अग्रवाल जैन, घनश्याम गुप्ता, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया के अलावा सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।