Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनटीपीसी एटक की नई कार्यकारिणी के चुनाव में रवीन्द्र महामंत्री और राजेन्द्र अध्यक्ष पद हेतु चुने गए

एनटीपीसी एटक की नई कार्यकारिणी के चुनाव में रवीन्द्र महामंत्री और राजेन्द्र अध्यक्ष पद हेतु चुने गए

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी इलेक्ट्रिक इम्प्लाइज यूनियन (एटक) की वर्ष 2022-23 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें रवीन्द्र सिंह कुशवाहा को महामंत्री एवं राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में वी पी यादव को संरक्षक चुना गया तथा राजेश्वर प्रसाद को सह संरक्षक, अनिल कुमार श्रीवास्तव को संयोजक, मोती लाल यादव को सह संयोजक, वीरेन्द्र कुमार यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रवीण कुमार राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार शुक्ला, राहुल दुबे एवं एम वेणुगोपाल को उपाध्यक्ष, रूपेश कुमार, देव नारायण मौर्या एवं राजेश कुमार को संयुक्त मंत्री, विजय शंकर अवस्थी, दिनेश कुमार वर्मा एवं ओम प्रकाश मौर्या को संगठन मंत्री, भगवान लाल प्रसाद को कोषाध्यक्ष, भीम राय, चतुरसेन एवं राम शरण सिंह को प्रचार मंत्री, अभिषेक कुमार यादव को कार्यालय मंत्री,राम लाल को ऑडिटर तो कार्यकारिणी सदस्य में सुनील कुमार सिंह, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, राम कुमार वर्मा, देश कुमार तिवारी, एस के एस राजपूत, अविनाश कुमार महेंद्रा, विपिन कुमार, विमलेश कुमार, लक्ष्मीकांत, देशराज कुशवाहा, विक्रम कौशल, जे के महतो, राधेमोहन, हज़ारी लाल गुप्ता, दया शंकर, राम कुमार मौर्या, राधेश्याम यादव, राकेश, शिव बालक, मनीराम एवं कालिका प्रसाद को चुना गया।चुनाव के बाद गाजे बाजे के साथ यूनियन में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का काफिला मंदिर पहुंचा। जहाँ प्रसाद के रूप में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। चुनाव एडिशनल सेंट्रल लीडर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की देख रेख में हुआ।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनाँक 29.07.2022 को एटक के केंद्रीय नेता सदरुद्दीन राना की उपस्थिति में होगा।