Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर घर तिरंगा अभियान : मुख्य सचिव ने अफसरों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

हर घर तिरंगा अभियान : मुख्य सचिव ने अफसरों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

अमृत महोत्सव के तहत सभी जिलों में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जायेगा: दुर्गा शंकर मिश्र 

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है। जिसके लिए पूरी तैयारी समय से कर ली जाए। हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार.प्रसार कराया जाये और आम जनमानस को इस अभियान से जुड़ने के लिये प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा। जिसमें सभी जनपदों में प्रदर्शनी आदि लगाई जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाये और इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाये तथा स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास के बारे में जानकारी दी जाये। अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को 17 अगस्त को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेंगू, चिकन पॉक्स मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में तेजी लाई जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े थे।