Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्या

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्या

कानपुर।उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या पूनम कपूर व रंजना शुक्ला ने सर्किट हाउस में मिशन शक्ति फेस.4 के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित महिला उत्पीडन की रोकथाम व महिलाओं की समस्याओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से महिला जन सुनवाई एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। महिला जनसुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन, घरेलू हिंसा, दहेज संबंधी मामले एवं महिलाओं से संबंधित कुल 45 मामले आये। जिन पर प्रत्येक मामले को गम्भीरता से सुनते हुये उक्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को महिला आयोग की सदस्या द्वारा निर्देशित किया गया। महिला जागरुकता शिविर व महिला जन सुनवाई में शिवांगी दीक्षित ने नन्द द्वारा प्रताडित किये जाने की शिकायत की गयी। जिस पर सुनवाई करते हुये वन स्टाप सेन्टर में दोनो पक्षों को बुलाकर सुनवाई कराते हुये प्रकरण को निस्तारित कराने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार प्रीती वर्मा द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज उत्पीडन, ज्योति द्वारा पति व ससुराल पक्ष द्वारा घरेलू हिंसा, राबिया बेगम व अनीता पाल द्वारा ससुराल पक्ष द्वारा घरेलू हिंसा किये जाने की शिकायत की गयी। जिसकी अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जागरुकता चौपाल एवं महिला जन सुनवाई में उपस्थित महिलाओं को जागरुक करते हुये बताया गया कि महिलाओं के किसी भी प्रकार के उत्पीडन, घरेलू हिंसा में सहायता के लिये तत्काल 112 नम्बर डायल करें तथा अपना इस नम्बर पर पंजीकरण कराकर तत्काल पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते है। महिला हेल्प लाइन 1090 व 181 में भी काल करके महिलाओं की समस्या व सहायता हेतु काल करने के संबंध में जानकारी दी गयी।महिला जन सुनवाई में अपर नगर मजिस्ट्रेट जे0एल0 सरोज, डीपीओ जयदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।