Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर ने निगम अधिकारियों संग विभव नगर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

मेयर ने निगम अधिकारियों संग विभव नगर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने निगम अधिकारियों संग शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंनें विभव नगर, विवेकानंद पार्क आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में उच्च स्तरीय सफाई करानेे के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी स्थान पर कूड़े के ढेर जमा नहीं होने पाए। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल रामबाबू राजपूत, अधिशासी अभियंता जल तारकेश्वर पाण्डेय, जेडएसओ दलवीर सिंह एवं संदीप भार्गव, सफाई निरीक्षण अरविंद भारती, प्रकाश सिंह, अवर अभियंता अमित कुमार, पार्षद विमला देवी जादौन, पुष्पेन्द्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।