Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निस्वार्थ सेवा संस्थान ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

निस्वार्थ सेवा संस्थान ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

हाथरस।देश की आन बान शान देश का तिरंगा जिसे देखकर सभी सलामी देते हैं। उसी तिरंगे के सम्मान में भारत के 75 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा एक बहुत ही विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 275 फीट लंबा तिरंगा देशभक्तों ने अपने कंधे पर संभाल देशभक्ति गीत गाते हुए शहर के मुख्य बाजारों से निकाला। इस भव्य रैली की शुरुआत वीर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पटका पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य जी, उन्हीं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा जी, नगर अध्यक्ष शरद महेश्वरी जी ,श्याम सुंदर शर्मा(बंटी भैया), कार्यक्रम में शामिल होने वाला हर एक व्यक्ति एक सच्चा देशभक्त था। शहर के बाजारों में भी लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगी का एवं यात्रा का भव्य स्वागत किया। लोगों ने भारत माता की आरती उतारकर देश के प्रति अपना प्यार और आदर भी व्यक्त किया। शहर के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी ने इस महान तिरंगा यात्रा में शिरकत की। लोगों की आंखों में एक अलग ही चमक दिखाई दे रही थी, जो बयां कर रही थी आजादी के उन 75 सालों के सफर को।
उक्त कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य विष्णु कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, प्रवक्ता हिमांशु गॉड, मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल, संस्था मंत्री चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सहसचिव वैभव अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी प्रेम पोद्दार,सदस्य ध्रुव कोठीवाल, टिंकू सिंह राणा,सारांश टालीवाल, डॉ रगेश शर्मा, स्वदेश कुमार गुप्ता, बंसी जालान, टेकपाल कुशवाह,अभिषेक खंडेलवाल,रविन्द्र कुमार रोमी,सुभाष उपाध्याय,दीपेश सिंघल, अवधेश कुमार,दीपांशु वार्ष्णेय,मयंक ठाकुर, तनिष्क आंधीवाल,अमित बंसल, राजीव वार्ष्णेय ,रितिक बंसल,अमन बंसल,सर्वांगदीप,अनुज गौतम,शरद अग्रवाल (डिब्बे वाले), योगेश पौरुष,आदि उपस्थित रहे।