Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत 3 दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत 3 दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

2017.07.10 04 ravijansaamnaअन्त्योदय मेले व प्रदर्शनी में लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने का पं. दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र की बारीकियों से आमजन बताया गया
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत अमरौधा ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम का विधायक विनोद कटियार में ,सीडीओ केदारनाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया और कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। विधायक विनोद कटियार, सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की भी कल्याणपरक, लाभपरक योजनायें वंचित गरीब पिछड़े, किसान को लाभाविंत करने के लिए है जिसका अधिकारी जन जन में प्रचार कर गरीबों को लाभाविंत कर उनका समाजिक आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान में आगे आये। लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। ये ज्ञान व विधा जिस समाज में होता है वे कभी भी पीछे नही रहता। सीडीओ केदारनाथ सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था जिसे प्रदेश व केन्द्र सरकार लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है। खंड विकास अधिकारी राजमणी त्रिपाठी ने कहा कि आयोजित मेले व प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी जा रही है। अधिकारियों से अनुरोध है कि सरकार की कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओं को गरीब वंचित व पात्रजनों को बढ़ चढ़कर दिलाये। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय एकात्मक मानववाद सबका साथ सबका विकास जो नारा दिया है आज समाज को जागरूक, सशक्त और एक करने के लिए आज के प्रवेश में ज्यादा प्रसांगिक है सभी मनुष्यों को एक समान समझकर सबको साथ लेकर चले। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने पूर्व में ही निर्देश दिये है कि प. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर आयोजित प्रदर्शनी व मेले को भव्यता के साथ विकास खंडों व जिलास्तर पर आयोजित किया जाये। जनता के लाभपरक सभी जानकारिया एक ही छत के नीचे मुहैया कराने का अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला एक सशक्त माध्यम है। सरकार की जो भी योजनायें बनती है वह सभी के लिए होती है परन्तु गरीब वंचित महिलाओं, किसानों पर फोकस अधिक होता है। सरकार द्वारा विभिन्न फसलों का मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ दिया जा रहा है ताकि किसान की आये दो गुनी हो जाये। समाज के सभी वंचित, पिछडों गरीबो, सबका विकास करना है यह तभी संभव है जब जनसामान को सरकार की योजनाओं से सीधा लाभ मिले। प्रदर्शनी/अन्त्योदय मेले/समारोह के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बताया जा रहा है तथा लोगों को लाभाविंत भी किया जा रहा है। किसान को उन्नतिशील खाद, बीजों की जानकारी के अलावा मिट्टी की जांच भी निःशुल्क करायी जा रही है। किसान मिट्टी में पोषक तत्वों के कमी को जाने और उसी के अनुरूप खाद डाले और अपनी कृषि आय को बढ़ाये। पं.दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद सिद्धान्त था जो उनके शांतिचित स्वभाव से स्वयं ही प्रतिबिंम होता है। मनुष्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों के सिद्धान्तों को जान ले तो वो विकास के रास्ते पर चल पड़ेगा। यह जन्म शताब्दी सभी विकास खंडों, जिलास्तर पर आयोजित 25 सितंबर तक चलेगा। समर्पित भाव से सरकार की लाभपरक योनजाओं को वंचित लोगों को तक पहुंचाकर उन्हें विकास व उन्नतशीलता की ओर लेकर जायेगा। खंड विकास अधिकारी राजमणि त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम की विस्तार से रूपरेखा बतायी तथा एक लोक गीत मेरी चुनरिया रंग से रंगवा दे बालमा गाकर आमजन की वाह वाही बटोरी। अन्त्योदय मेले में बीडीओ राजमणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रदर्शनी को भी देखा। प्रदर्शनी में निःशुल्क चिकित्साशिवर कोई भी आयोजन किया गया था जिसमें एमओआईसी डा. रवि कुमार, दीपेन्द्र, शिवशरण राजनारायण आदि भी उपस्थित थे। शिविर में पेट दर्द, बुखार, कमजोरी, दस्त आदि के दर्जनों मरीजों ने अपना मुफ्त परीक्षण आदि करा दबा भी मुफ्त ली। वन, मत्स्य, शिक्षा, पीडी, समाज कल्याण, उद्यान, पंचायत, कृषि आदि विभागों के प्रदर्शनी को विधायक विनोद कटियार, सीडीओ केदारनाथ सिंह आदि ने प. दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी सहित जनप्रतिनिधियों मलखान सिंह चैहान, सत्यप्रकाश संखवार, इन्द्रपाल यादव, मुनीश बाजपेई, अनूप पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, बउवा पाण्डेय, कमल मल्होत्रा, अमित बाबू गुप्ता, मृदुला वर्मा, दयाकृष्ण् गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, ओम पाठक, रामऔतार रामानंद, भारत सिंह यादव प्रधान आदि जनप्रतिनिधियों व किसानों व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर देखा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में ’सबका साथ, सबका विकास’ पुस्तिका एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय पुस्तिका व कलेण्डर का निःशुल्क प्राप्त किया। समारोह में एडी सूचना प्रमोद कुमार, डीआईओएस, पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित, मूसानगर गौशाला के विकास सचान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीएसए का स्टाफ, बीडीओ का स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे। सरस्वती वन्दना का पाठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय द्वारा किया गया। इसके अलावा लोक गीत गायक रामजी शास्त्री के गीतों के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन पाठ व सरकार की उपलब्धियों का आकर्षक पस्तुती भी दी गयी।