Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारियां शुरू

भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारियां शुरू

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आगामी परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व बहुत गम्भीर नज़र आ रहा है। जिले में 30 नवम्बर को प्रवेश करने वाली दस यात्रा की तैयारियां अभी से शुरू हो गयी हैं। इसी सिलसिले में जिले की एक बैठक बुलाई गयी जिसमें परिवर्तन यात्रा की व्यवस्थाओं के छोटे से छोटे पहलुओं पर गम्भीरता पूर्वक विचार किया गया। बैठक में यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने एवं बारीकियों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मानवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में निकलने वाली चार परिवर्तन यात्राओं का मूल उद्देश्य जनभावनाओं को शब्द देना है। गूंगी-बहरी प्रदेश की सपा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही जनभावनाओं और आकांक्षाओं का ख़याल रखा है।
बैठक के अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि परिवर्तन यात्रा पार्टी का चुनाव से पहले का अन्तिम सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसलिए हम सबको पूरे मनोयोग से इसमें जुटकर परिवर्तन यात्रा को सफलता की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।
परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से यात्रा की व्यवस्थाओं में बढ़चढ़ कर सहभागिता करने और उत्साह को देखते हुए विश्वास जताया कि हाथरस जिले में परिवर्तन यात्रा निश्चित ही अपने उद्देश्यों के क्रियान्वनयन में सबसे अग्रणी भूमिका में रहेगी।बैठक का संचालन जिला महामंत्री डा. सत्यप्रकाश सिंह चैहान ने किया।
बैठक में जिले के पदाधिकारियों में महामंत्री डा. चन्द्रशेखर रावल, सुनील गुप्ता, रूपेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष देवदत्त वर्मा, धीरेन्द्र सिंह चैहान, बृजेश सिंह चैहान, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, प्रीति चैधरी, चै. रामकुमार वर्मा, मंत्री लक्ष्मण राजपूत, श्रीमती मीरा माहेश्वरी, संतोष कुमार पाथेर, कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना, विधानसभा प्रभारियों में राधेश्याम पागल, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, प्रताप चैधरी, देवकीनन्दन कोरी, मण्डल अध्यक्षों में मूलचन्द वाष्र्णेय, सुमित शर्मा, रामगोपाल बघेल, प्रभात पचैरी, तुलसीदास अग्रवाल, मोहित सिसोदिया, शिशुपाल सिंह, धर्मेश कुमार सिंह, सन्तोष कुमार पुण्ढीर, प्रमोद मदनावत व राजकुमार शर्मा के अतिरिक्त नरेन्द्र सिंह चैहान, सुभाष चैधरी, रामवीर सिंह भैयाजी, सेक्रेटरी सिंह यादव, अखिलेश गुप्ता, कप्तानसिंह ठैनुआं, प्रेमबिहारी चटर्जी, अनिल शेखावत, हरेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह जादौन, विवेकशील राघव, सचिन दीक्षित, राकेश शर्मा अनाड़ी एवं सचिन कुमार सिंह आदि अनेक भाजपाई मौजूद रहे।