Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अध्यक्ष की मां के निधन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने ब्यक्त की संवेदनाएं

अध्यक्ष की मां के निधन पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने ब्यक्त की संवेदनाएं

महाराजगंज, रायबरेली। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य ने संवेदनाएं ब्यक्त करते हुए कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो के निधन पर मेरी श्रद्धांजलि, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ है। इस दौरान सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रिन्सू वैश्य, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला महासचिव जैनुलाब्दीन, जिला सचिव कृपा शंकर शर्मा, अनुराग अग्रहरि सहित अन्य कांग्रेसियो ने दुःख प्रकट किया।

(न्यूज रिपोर्ट – नेहा मिश्रा)