Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शातिर अपराधी अमजद बच्चा को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

शातिर अपराधी अमजद बच्चा को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

⇒पीड़ित डाक्टर ने हमलावर अमजद बच्चा से अपनी जान का बताया खतरा!
⇒कई सफेदपोशों का हाथ रहता है अमजद बच्चा पर!
कानपुरः अवनीश सिंह। बिगत 4 अक्टूबर को अनवरगंज थानाक्षेत्र में हुए डाक्टर नसीम आलम के साथ गोलीकांड का आरोपी अमजद बच्चा अभी तक फरार है। पीड़ित डाक्टर ने नसीम आलम पुलिस अधिकारी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई और हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की है।
बताते चलें कि अनवरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत रात्रि में घटित गोलीकांड में डाक्टर नसीम आलम के घायल होने के बाद पुलिस ने 307 जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था और इस वारदात में डी -2 गैंग का शार्प शूटर अमजद बच्चा आरोपी बनाया गया था। आरोपी को शातिर किस्म का अपराधी बताया गया है। आरोपी अमजद बच्चा दो दशक पूर्व डीटू गैंग रफीक, अतीक, शफीक के लिये काम किया करता था। पीड़ित डाक्टर के अनुसार, 3 साल पहले भी उनके ऊपर अमजद बच्चा ने हमला किया था।
पीड़ित डाक्टर के अनुसार, हमलावर अमजद बच्चा इसके पूर्व में भी पैसे लेकर कई हत्याएं करवा चुका है। इसी भय के चलते वह अपनी क्लिनिक भी ठीक से नहीं चला पा रहा है।
वहीं घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी हमलावर पुलिस के हाथ नहीं आया यह पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निसान लगा रहा है? वहीं 4 अक्टूबर को हुए गोलीकांड के बाद से डाक्टर नसीम आलम का पूरा परिवार दहशत से घर में है और घर में रहने पर मजबूर है। डाक्टर ने बताया कि उसे और उनके घर वालों को भय है कि आरोपी अमजद बच्चा उनके साथ कोई भी वारदात करवा सकता है।
डाक्टर का कहना है कि अमजद बच्चा पर शहर के कई सफेदपोश लोगों का हाथ होने की वजह से पुलिस हाथ डालने से बच रही है। इसी लिये उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।
हालांकि पुलिस कमिश्नर बी0 पी0 जोगदंड ने डॉक्टर नसीम आलम को सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए पुलिस गार्ड मुहैया कराया है एवं हमलावर को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन भी दिया है।