Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्घोष-2022 का आईआईटी में हुआ आगाज

उद्घोष-2022 का आईआईटी में हुआ आगाज

⇒पूरे देश से दो हजार प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा
कानपुरः जन सामना संवाददाता। आईआईटी में ‘उदघोष-2022’ का शुक्रवार से आगाज हो गया। 3 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खेल की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उद्घोष 2022 को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा जोश देखने को मिला। आईआईटी इंटर कॉलेजेस स्पोर्ट्स फेस्ट में 16 प्रकार की खेल गतिविधियां होंगी। यह आयोजन देश का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन साबित हो रहा है। इसमें देश भर के दो हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आज पहले दिन की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने खूब पसीना बहाया और बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। उद्घोष-2022 की मीडिया एंड पब्लिक सिटी हेड प्राची सिंह के मुताबिक 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय इस आयोजन में अधिकांश स्पोर्ट्स की एक्टिविटीज होगी, लेकिन छात्रों के मनोरंजन के मद्देनजर नजर डांस और म्यूजिक शो भी आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें बॉलीवुड की आर्टिस्ट भी हिस्सा लेंगी।