Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने जनसंपर्क कर एक नवंबर को दिल्ली चलने का किया आह्वान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने जनसंपर्क कर एक नवंबर को दिल्ली चलने का किया आह्वान

फिरोजाबाद। आगामी एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग के नेतृत्व में तिलक नगर, सूर्य नगर, लोहिया नगर एवं जलेसर रोड क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें रैली में शामिल होने की अपील की गई। डॉ. प्रकाशनिधि गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और भागीदारी आवश्यक है। वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एक नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर अपनी लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करें। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा तथा देश के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान चांद कुरैशी, मजहर बेग, राजीव शर्मा, प्रतीक तिवारी, दिनेश शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शिप्रा उपाध्याय, हिमांशु सिंह, आशीष तिवारी एवं पार्षद नुरूल हूदा लाला राईन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।