Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्मार्ट सिटी में बनेगी पहली स्मार्ट सड़क

स्मार्ट सिटी में बनेगी पहली स्मार्ट सड़क

⇒मेयर ने किया किया तीन करोड की लागत से बनने वाली सडक का उद्घाटन
मथुरा, जन सामना संवाददाता। स्मार्ट सिटी मथुरा में पहली स्मार्ट सडक बनेगी। गुरूवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा जनहित में योगीराज भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के निकट डीग गेट से हृदय स्थल तिलक द्वार होते हुए कृष्णापुरी तिराहा तक 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि केे लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत रूप से हुआ। पूजा अर्चन कर व नारियल फोड़कर महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद एवं जनता द्वारा महापौर का पटका एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। महापौर ने बताया कि यह मार्ग नगर निगम मथुरा वृंदावन का प्रमुख मार्ग है। यह मार्ग जन्मभूमि द्वारिकाधीश मंदिर यमुना नदी जाने वाले लिंक रोड के साथ साथ मथुरा का हृदय स्थल तिलक द्वार से जाता है जो काफी जर्जर हालत में था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इस रोड को स्मार्ट रोड बनाया जा रहा है। नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत चौमुखी विकास के लिए तत्पर है। नगर निगम द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं