Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टूण्डला थाने में महिला ने खाया विषाक्त आगरा रैफर

टूण्डला थाने में महिला ने खाया विषाक्त आगरा रैफर

महिला ने कहा एससीपी ने दिया प्यार में धोखा
व्यक्तिगत सम्बन्धों के बारे में नही जानकारी तहरीर आने पर होगी कार्यवाही- थाना प्रभारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला पुलिस द्वारा एक महिला को विषाक्त सेवन करने पर अर्ध अचेत हालत में जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां से उसको आगरा भेजा गया। महिला किसी दरोगा पर प्यार में धोका देने की बात कह रही थी। थाना टूण्डला पुलिस द्वारा जनपद आगरा के रूनकता अरतौनी निवासी लगभग 60 वर्षीय आशा धांकरे नाम महिला को थाने से विषाक्त सेवन करने पर उपचार के लिए महिला सिपाही राजरानी द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां से अर्ध अचेत महिला को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। आगरा जाते समय उक्त महिला किसी रमेश बाबू दरोगा जो कि एचसीपी बताया गया। उस पर प्यार में धोका देने की बात कह रही थी। महिला का कहना था कि रमेश बाबू ने उसे प्यार में धोखा दिया है। आगरा नही जाना मुझे थाने ले चलो कह कर हंगामा कर रही थी। फिलहाल उसको 108 की एम्बुलेन्स द्वारा आगरा भेजा गया। सूत्रों की माने तो महिला ने थाने में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी से जानकारी की तो बताया कि महिला के बारे में जानकारी कर रहे है। राकेश बाबू दिल्ली गया हुआ है वापस आने पर जानकारी हो सकेगी महिला अगर तहरीर देती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल आगरा में उसकी बेटी अस्पताल पहुच कर उसका उपचार करा रही है। व्यक्तिगत सम्बन्धों के बारे में हम को कोई जानकारी नही है।