Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देगा धरना

ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देगा धरना

रायबरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा- रायबरेली के अध्यक्ष इंजीनियर संजय पाठक ने जिलाधिकारी रायबरेली को संबोधित एक ज्ञापन दिया। जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि 7 नवंबर 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक विकास भवन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना होगा तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। जिलामंत्री सी0एम0 श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारी अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, जिसमें सबसे प्रमुख मांग हैं- 1 – पुरानी पेंशन की बहाली ।
2- राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों के रुके हुए महंगाई भत्ते एवं समाप्त किए गए भत्ते का भुगतान किया जाए।
3-विभिन्न विभागों में रिक्त पदोन्नत के पदों को पोषक संवर्ग से 31 अक्टूबर 2022 तक पदोन्नति किया जाना।
4 -दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनवाकर लागू किया जाना।
5-समस्त विभागों की वेतन विसंगतियों का दूर किया जाना।
6- मुख्य सचिव के आदेशानुसार मान्यता प्राप्त संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री से प्रत्येक माह वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए। जैसे कई मांग शामिल हैं।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बताया कि जनपद के सभी विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर बी0एस0 सक्सेना एवं रोहित बाजपेयी भी उपस्थित रहे।