Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

चोरी का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

कानपुर। अशोकनगर और आर.के नगर चौकी को चोरी में हुई बरामदगी के तहत व्यापार मण्डल ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। बताते चलें कि थाना नज़ीराबाद आर.के. नगर चौकी क्षेत्र में दो बदमाश एक अपार्टमेंट में दिन दहाड़े एक पत्रकार के घर से बैटरा चुरा कर ले गये। उसके बाद तुरन्त सूचना आर के नगर चौकी इंचार्ज राहुल शुक्ला को दी गई। सूचना पाते ही तुरन्त वो अपने सहयोगी आशीष सिंह के साथ चोरों के बारे में पता लगाने में जुट गये और एक क्लू के आधार पर चोरों तक पहुँच गये। एक का नाम मोहमद ताहा और दूसरे का नाम आतिफ कंगी बताया गया। ये दोनों चोर चमनगंज के फहीमाबाद लेबर कालोनी के रहने वाले बताये गये। सर्विलांस के माध्यम से इनकी लोकेसन मिलते ही चौकी इंचार्ज राहुल शुक्ला व चौकी इंचार्ज अशोक नगर रवि पाण्डेय, तुषार पोसवाल एवं चौकी इंचार्ज आशीष सिंह अपनी पूरी टीम के साथ दो में से एक आरोपी मोहमद ताहा को चमनगंज से पकड़ लिया। दूसरा आरोपी आतिफ कंगी दिल्ली भाग गया। मोहमद ताहा से पूछ ताछ के बाद उसको जेल भेज दिया गया और आतिफ़ कंगी की तलाश जारी है।
इस मौके पर राम कृष्ण नगर व्यपार मण्डल के पदाधिकारियों के मौजूदगी में पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नमिता मिश्रा, राजा शंकर दुबे, मनीष गुप्ता, आशुतोष तिवारी, राम अवतार गोयल, अरुण निगम, मनोज आहूजा, राम कुमार सिंह, अजय गुप्ता मौजूद रहे।