Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल चौहान गुट ने आयोजित किया सम्मान समारोह

व्यापार मंडल चौहान गुट ने आयोजित किया सम्मान समारोह

रायबरेली। जिलाधिकारी के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट लगातार सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि डीटीसी, डीटीसी डॉक्टर व अन्य को सम्मानित कर रहा है। निश्चित कार्यक्रम के अनुसार अमावा ब्लाक सभागार में आज सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान खंड विकास अधिकारी का रहा।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट द्वारा लगातार व्यापारियों सहित संभ्रांत व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम जारी है, जिसके तहत अमावा ब्लाक के धुन्नी सिंह सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही व्यापारियों ने चौहान गुट जिंदाबाद के नारे लगाए, जिससे पूरा सभागार गूंज उठा। आज के कार्यक्रम में 500 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारियों सहित संभ्रांत व्यक्ति, बीडीसी, डीसीसी सहित व्यापारियों को सम्मान पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रतापुर, खसपरी, अमावस दुसौती, राही से लेकर आसपास के व्यापारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। चौहान ने कहा किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी व्यापारी को समस्या आती है तो जी जान लगाकर उस समस्या का निस्तारण उनका संगठन कराएगा। भले ही व्यापारी किसी भी संगठन का हो। हम व्यापारियों को एक निगाह से देखते हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकारी सहित ब्लॉक स्टाफ मौजूद रहा मौजूद रहे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी द्वारा दी गई। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष सहित अवतार सिंह मोगा, मोहम्मद नजर पंकज सिंह मौजूद रहे।