Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संत श्री नामदेव महाराज जी का जन्मोत्सव मनाया

संत श्री नामदेव महाराज जी का जन्मोत्सव मनाया

कानपुर। ब्रह्मज्ञानी संत श्री नामदेव महाराज जी का 752 वाँ जन्मोत्सव नौबस्ता स्थित सागरपुरी रोड एक गेस्ट हाउस में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधे श्याम नामदेव के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ संत श्री नामदेव महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर डॉ अनुराग नामदेव ने बताया कि प्रदेश के 72 जिलों में परम पूज्य ब्रह्मज्ञानी संत श्री नामदेव महाराज जी का जन्मोत्सव धूमधाम के संग मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय प्रचारक मनोज गुप्ता सोनू ने बताया कि जन्मोत्सव में सैकड़ों की तादाद में महिलाओं एवं भक्तों ने महाराज जी के जन्मोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर मुख्य रूप से लखन नामदेव, सूर्य प्रताप सिंह नामदेव, जय सिंह नामदेव, अनुराग नामदेव, जितेंद्र नामदेव, मुन्ना नामदेव, हरिपाल नामदेव, पंकज नामदेव, नरेंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र नामदेव, शिवम सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे