Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसीएस डॉ देवेश चतुर्वेदी ने किया बागपत का भ्रमण

एसीएस डॉ देवेश चतुर्वेदी ने किया बागपत का भ्रमण

बागपत, जन सामना संवाददाता। बागपत जनपद में आज डॉ0 देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव कृषि एवं नियुक्ति एवं कार्मिक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भ्रमण किया गया। उन्होंने भ्रमण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सर्वप्रथम उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र खेकड़ा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ0 संदीप चौधरी ने कृषि विज्ञान केन्द्र पर चल रहे कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कराया गया। विभिन्न कृषि यंत्रों एवं डिकम्पोजर, मृदा नमी सूचक यंत्र तथा गो आधारित प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया गया।
जैविक कृषक विजय कुमार से भी जैविक खेती के विषय में विस्तृत जानकारी ली गयी। तत्पश्चात् खेकड़ा कृषक विकास प्रोड्यूसर कम्पनी लि0 नामक एफ.पी.ओ. का उद्घाटन किया गया। उन्होंने इस दौरान एफ.पी.ओ. के सदस्यों तथा मौजूद कृषक गणों को सम्बोधित किया।जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से चार कृषकों ज्ञानेन्द्र, पंकज, नरेन्द्र तथा रामनिवास को चना एवं मसूर के मिनिकिट का वितरण भी कराया गया। नरेन्द्र त्यागी निवासी बड़ागांव के जैविक फार्म हाउस का अवलोकन किया गया जहां पर ड्रिप इरिगेशन, फलोद्यान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा त्यागी द्वारा ब्लैक राइस (काला धान) के उत्पादन के बारे में जानकारी दी गयी।
ग्राम रटौल में हबीब खान के आम के बागों का अवलोकन किया गया तथा आम की विभिन्न किस्मों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उद्यान विभाग की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित कराएं तथा कोल्ड स्टोरेज की यथासंभव स्थापना कराने में मदद करें। एफ.पी.ओ. का अधिक से अधिक गठन कराकर किसानों को उनसे जोडकर लाभांवित करायें जिससे कृषक उत्तर प्रदेश, भारत तथा विदेशों में अपने उत्पादों का विक्रय करने में सक्षम हो सके।
भ्रमण के समय जिलाधिकारी राजकमल यादव, अपर जिलाअधिकारी (वि0रा0) प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम., पशुचिकित्सा अधिकारी, अपर सहकारी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव उपस्थित थे।-विश्व बंधु शास्त्री