Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रशिक्षण वर्ग शिविर मे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

प्रशिक्षण वर्ग शिविर मे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

मथुरा। भाजपा किसान मोर्चा ने कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को बताया कि किस प्रकार भाजपा ने तीन सीटों से 303 सीटों तक के लक्ष्य का सफर तय किया है। साथ ही आगामी नगर पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट हो पार्टी के लिए समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। द्वितीय सत्र मे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने चर्चा की। देवेंद्र शर्मा ने नगर निकाय चुनाव, नगर पंचायत चुनावी की तैयारियों एवं बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओ को बूथ लेवल तक जाकर एकजुटता के साथ भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए दिशा निर्देश दिए। जिस पर किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने भाजपा उम्मीदवारों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर जिताने का आश्वासन दिलाया। तृतीय सत्र मे पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने निकाय चुनावों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं पूर्ण रूप से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को निर्देशित किया। पुष्पांजलि उपवन स्थित कार्यालय पर आयोजित हुए प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता कर रहे भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चरण सिंह जादौन एवं उपाध्यक्ष डा. नरेंद्र सिंह रावत ने भाजपा उम्मीदवारों को जीतने के लिए भाजपा द्वारा किये गये विकास कार्यों से अवगत कराते हुए किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को एक जुट हो उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का मूल मंत्र दिया। कार्यक्रम संचालन भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री मेरुकान्त पाण्डेय व पंकज लवानिया ने किया।