Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बुजुर्ग किसान की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या करदी

बुजुर्ग किसान की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या करदी

2017.07.14 01 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर सोते हुए बुजुर्ग किसान की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या करदी। सुबह जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हाथरस में चोरी हत्या लूट की वारदातों पर पुलिस लगाम लगाने में लाचार दिखाई दे रही है तभी बदमाशों के हौसले बुलंद है और आये दिन किसी ना किसी घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला मुरसान थाना क्षेत्र का है। नगला अनी के बुजुर्ग किसान केशव रात में खेत की रखवाली के लिए अपने खेत पर ही सोते थे। रोज की तरह कल शाम को भी वह खाना खा कर खेत पर सोने के लिए आ गए। जब सुबह वह देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। तभी गांव की ही एक बालिका ने आकर सूचना दी की केशव सिंह की खेत पर हत्या कर दी है। यह बात सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने खेत की ओर दौड़ लगा दी। मामले की सूचना पर एएसपी हाथरस अरविन्द कुमार मुरसान पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और लोगों से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वही एएसपी हाथरस ने बताया की परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकददमा दर्ज कर लिया गया है और जाँच कर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।