Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों के लिए रोल मॉडल तैयार करें केवीकेः सिंह

किसानों के लिए रोल मॉडल तैयार करें केवीकेः सिंह

जन सामना संवाददाता: बागपत। कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 2022 की प्रगति आख्या व 2023 की कार्य योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया।
खेकड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉ केके सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र जनपद के कृषकों के लिए रोल मॉडल होना चाहिए। केवीके पर कृषकों के अनुरूप नमी थीम पर कार्य करें। डॉ सिंह ने कहा कि फसल उत्पाद का मूल्य संवर्धन किये बिना किसानों को उचित लाभ प्राप्त नहीं हो सकता। इसलिए कृषि विज्ञान केन्द्र इस पर विशेष कार्य करे। कृषकों को बुवाई से लेकर कटाई तक गेंहू धान आदि कृषि फसलों में प्रयोग होने वाले कृषि यंत्रों की सम्पूर्ण जानकारी कृषकों को दी जाये।विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ पी के सिंह ने बताया कि केन्द्र पर उत्तर प्रदेश बीज निगम के बिजोत्पादन कार्य किया जाये। कृषि विज्ञान केन्द्र आगामी वर्ष 2023 की फार्म योजना जनपद के फसल चक्र को ध्यान रखकर तैयार करें।
केन्द्र प्रभारी डा0 संदीप चौधरी ने केन्द्र की 2022 की प्रगति व 2023 की कार्य योजना प्रस्तुत की। केन्द्र द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रदर्शनी को बढ़ावा दिये जाने की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक प्रशात कुमार द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन पर कृषि यंत्रों के प्रयोग पर कृषि विज्ञान केन्द्र से प्रशिक्षण कराने को कहा। डीडीएम नाबार्ड शोमेश पुरी ने मूल्य संवर्धन (वेल्यू ऐडीशन) पर केवीके द्वारा प्रोजेक्ट बनाकर नाबार्ड द्वारा सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में निदेशक चौ. चरण सिंह पशु स्वास्थ्य संस्थान डा0 अजीत कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कृषि रण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मीरादेवी, कविता यादव, विजय, पंकज तोमर, मोनू, सोनू आदि ने भाग लिया।