Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शैक्षिक यात्रा से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है – सत्येंद्र सिंह

शैक्षिक यात्रा से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है – सत्येंद्र सिंह

महराजगंज, रायबरेली। स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज घूराडीह अमावां की ओर से लगभग 200 छात्रों को प्रयागराज की शैक्षिक यात्रा करवाई गई। प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है, साथ ही सोंचने, समझने की क्षमता भी बढ़ती है। यात्रा बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और बच्चों के आत्मविश्वास में भी इजाफा होता है। विद्यालय के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि समय – समय पर विद्यालय की ओर से बच्चों को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के दर्शन करवाया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस बार प्रयागराज की यात्रा बच्चों को करवाई जा रही है। विद्यालय परिवार द्वारा 200 छात्र छात्राओं को यात्रा में शामिल किया गया है। इन्हें ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ अन्य कई धार्मिक स्थल भी दिखाए जाएंगे । इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं प्रशांत पांडे, अमर मिश्रा, आनंद सिंह, देवराज, सीमा सिंह, संगीता सिंह, अर्पिता सिंह, शिवांशी सिंह, शिवांगी श्रीवास्तव, संध्या पांडे, अनुपमा, आरती सिंह, विमला सिंह, अभिषेक सिंह सहित विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल रहे।