Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पॉस्को एक्ट में फ़रार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

पॉस्को एक्ट में फ़रार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने, पॉस्को एक्ट के मामले में फ़रार चल रहे आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुजैनी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर एक मामला पास्को एक्ट के तहत दर्ज़ किया गया था। इस मामले में गुजैनी के अम्बेडकर नगर निवासी आरोपी श्याम जी शुक्ला फ़रार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी श्याम जी शुक्ला की गिरफ्तारी की गई।आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक महेश चंद्र, प्रबल प्रताप सिंह, सुदीप सिंह, लोकेश सिंह शामिल रहे।