Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद में 16 से 22 जुलाई के मध्य मनाया जायेगा भूजल सप्ताहः डीएम

जनपद में 16 से 22 जुलाई के मध्य मनाया जायेगा भूजल सप्ताहः डीएम

मुख्य विचार बिन्दु- भूजल जीवन की आस-संरक्षण का करो प्रयास: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जनपद में भूजल जागरूकता को एक अभियान का रूप के देने के उद्देश्य से भूजल सप्ताह का आयोजन कराये जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपश्रमायुक्त मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप, जल निगम, लोक निर्माण, सिचाई, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अअिधकारी, नेहरू युवा अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी व समस्त खण्ड विकास अधिकारी आदि को निर्देश दिये है कि जनपद में 16 से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ले। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कहा कि विगत दो-तीन दशको से भूगर्भ जल स्त्रोतो का अत्यधिक दोहन किये जाने के कारण भूजल स्तर में चिन्ताजनक गिरावट आयी है। भूजल के महत्व और उस पर आने वाले संकट को देखते हुए इसके संरक्षण, प्रबन्धन, विवेकपूर्ण उपयोग, विकास तथा विनियमित दोहन के प्रति जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से प्रदेश व जनपद में भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। भूजल सप्ताह के आयोजन में उपरोक्त विभागों की सुचित भागीदारी के साथ साथ तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाये तथा इस अवधि में भूजल के महत्व का आमजन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु भूजल का महत्व, नियोजित विकास, संरक्षण एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति प्रचार प्रसार किया जाये। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष का मुख्य विचार विन्दु भूजल जीवन की आस-संरक्षण का करो प्रयास रखा गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि भूजल सप्ताह के आयोजन जिलास्तर, तहसीलस्तर व विकास खंड स्तर पर विविध जनजागरूकता कार्यक्रम, स्थानीय स्कूलों/कालेजों व अन्य संस्थानों की भागीदारी के साथ साथ संबंधित शासकीय विभागों द्वारा भी भूजल सप्ताह में मुख्य रूप से भूजल के दोहन, सीमित उपयोग एवं भविष्य में भूजल की कमी की गंभीरता के ऊपर प्रकाश डाला जाये साथ ही परिचर्चा और संवाद निबन्ध प्रतियोगिता, बाद विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला, पद यात्राओं रैलियों, संगोष्ठियों, साइकिल रैलियो आदि के माध्यम से जनमानस के जागरूकता के लिए आयोजन किया जाये।