Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत के भूपेंद्र सिंह बने राज्य जूडो टीम चयनकर्ता

बागपत के भूपेंद्र सिंह बने राज्य जूडो टीम चयनकर्ता

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली कस्बा स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के खेल शिक्षक भूपेंद्र सिंह को जूडो की प्रदेश टीम का चयन करने के लिए चयनकर्ता चुना गया है।
सहारनपुर में 22 से 24 दिसंबर तक 66 वी प्रदेशीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमे प्रदेश भर के मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगें। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतितोगीता के लिए राज्य टीम हेतु प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा। जिसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य भगवती सिंह ने जूडो की राज्य टीम के चयन के लिए तीन सदस्यीय चयनकर्ताओं में छपरौली के खेल शिक्षक भूपेंद्र सिंह का भी चयन किया है।